“श्रीमती
ललिता शास्त्री अंतर्विद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता”
हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी सेंट कोलम्बास स्कूल में 'अनुभूति
वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन दिनाँक
11.08.2026 को किया गयाI 'श्रीमती ललिता शास्री अन्तर्विद्यालयी
वाद-विवाद प्रतियोगिता' की रीति को बहुत ही उत्साहपूर्वक संजोया गया । इस अवसर
पर भूतपूर्व प्रधानमंत्री माननीय लाल बहादुर शास्त्री जी और उनकी कर्मठ पत्नी माननीया
श्रीमती ललिता शास्त्री जी के विषय में सभी छात्रों को अवगत किया गया । तत्पश्चात
इस प्रतियोगिता का प्रारंभ हुआ। सभी विद्यालयों के छात्रों ने प्रदत्त विषय “संसाधन
संरक्षण के संचित कोष ; नवीनीकरण की आड़ में उत्पन्न होते दोष" पर जोशपूर्ण तर्क- वितर्कों से
सभागार को गुंजायमान किया | प्रतियोगियों के उत्साह को बढ़ाते हुए सभी श्रोताओं ने
उनके विचारों को जाना | माननीय
निर्णायक मंडल श्रीमती तरुणा पुंडीर 'तरुनिल'
जी तथा डॉ. सरिता गुप्ता जी के
सानिध्य एवं उनके तटस्थ निर्णय द्वारा प्रतियोगिता के परिणामों की निष्पक्ष पुष्टि
की गई। इसके अतिरिक्त निर्णायक
मंडल ने पूर्ण निष्ठा और लगन से सभी स्कूल के वक्ताओं के वक्तव्यों को ध्यान पूर्वक
सुना, सराहा एवं
छात्रों का मार्गदर्शन भी किया।
प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार है -
1. सर्वश्रेष्ठ वक्ता
पक्ष श्रेष्ठ वक्ता पक्ष
प्रतिभागी का नाम -
मृदुल जैन* ईशानी शर्मा
विद्यालय का नाम - सेंट कोलम्बास
विद्यालय कान्वेन्ट ऑफ जीसस एंड मैरी
2. सर्वश्रेष्ठ वक्ता विपक्ष श्रेष्ठ वक्ता विपक्ष
प्रतिभागी का नाम -
ओहाना मैगो इप्शिता कुमार
विद्यालय का नाम - कान्वेन्ट ऑफ जीसस एंड मैरी रामजस , पूसा रोड
3. सर्वश्रेष्ठ प्रश्नकर्ता श्रेष्ठ प्रश्नकर्ता
प्रतिभागी का नाम माधव सक्षम भाटिया
विद्यालय का
नाम - रामजस , पूसा रोड सेंट कोलम्बास विद्यालय
4. सर्वश्रेष्ठ विद्यालय का पुरस्कार
‘चल वैजयंती’
पुरस्कार ‘कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी’ टीम को प्रदान किया गया।
अंत
में यही कहना चाहते हैं कि आज की
वाद-विवाद प्रतियोगिता एक शानदार सफलता रही, जिसमें उत्कृष्ट प्रस्तुतियों और नवीन विचारों को एक
नई दिशा प्रदान की गई। छात्रों का प्रदर्शन उच्चकोटी का और
रचनात्मकता का स्तर वास्तव में प्रभावशाली था, जो सभी प्रतिभागियों की कड़ी मेहनत और समर्पण को दर्शाता है। इस कार्यक्रम
ने विद्यालय और छात्रों के समग्र विकास को अग्रणी भूमिका
पर ला खड़ा कर दिया है, जिससे हम सभी को खोज और नवाचार जारी रखने के लिए प्रेरणा मिली। हम अपने माननीय
प्रधानाचार्य, कोऑर्डनेटर- श्रीमती
शशिकला शाजी, शिक्षकों श्रीमती अर्चना श्रीवास्तव, श्रीमती प्रभा अरोड़ा, श्रीमती सुषमा गुप्ता ,श्रीमती
पल्लवी सूद के अमूल्य मार्गदर्शन और
समर्थन के लिए बहुत आभारी हैं, जिन्होंने
आयोजन की सफलता में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई, साथ ही
श्रीमती प्रीति बथन, तुशान्त
सर, मैकडॉनल सर का विशेष रूप से धन्यवाद एवं हमारे विद्यालय प्रबंथक श्री चंद्रपाल जी तथा श्री विनोद जी
एवं उनके द्वारा नियुक्त किए गए समस्त सहायकों का हृदय से आभार
प्रकट करते हैं।
आभार
दीपा पांडे (अनुभूति संचालिका)
हिन्दी विभाग